Powered By Blogger

Learn With Us

Showing posts with label Entertainment. Show all posts
Showing posts with label Entertainment. Show all posts

शर्मा जी का नया विडियो वायरल हो रहा है ,इस विडियो में शर्मा जी क्या रोमांचक बात कहते है ?

Posted By: Perfect Student Corner||Tech Solutions||Job Update||Entertainment||Perfect Technical Guru Ji - January 22, 2018

रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स बुक को हिलाकर रख दिया, जानकार हैरान रह जाएंगे आप

Posted By: Perfect Student Corner||Tech Solutions||Job Update||Entertainment||Perfect Technical Guru Ji - December 14, 2017

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में नाबाद दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 153 गेंदों में 13 चौको व 12 छक्को की मदद से 208* रन बनाए। चलिए गौर करते हैं कि 'हिटमैन' ने अपनी पारी के दौरान क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए

रोहित शर्मा ने वन-डे क्रिकेट में पांचवीं बार 150 या इससे अधिक का स्कोर बनाया। उन्होंने इसके साथ ही 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर की बराबरी की, जिन्होंने वन-डे क्रिकेट में 5 बार 150 या इससे अधिक रन की पारी खेली।

टीम इंडिया के लिए वन-डे में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित के अब 162 छक्के हो गए हैं। भारतीय टीम की तरफ से वन-डे में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने 209 छक्के जमाए हैं। दूसरे नंबर पर 195 छक्को के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर काबिज हैं। 189 छक्के जड़कर सौरव गांगुली तीसरे स्थान पर काबिज हैं। रोहित शर्मा के बाद युवराज सिंह 153 छक्को के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

टीम इंडिया की तरफ से वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (15 वन-डे शतक) को पीछे छोड़ते हुए अपने करियर का 16वां सैकड़ा जमाया। वन-डे में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (49 शतक) के नाम दर्ज हैं। विराट कोहली (32 शतक) दूसरे और सौरव गांगुली (22 शतक) तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
टीम इंडिया की तरफ से वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (15 वन-डे शतक) को पीछे छोड़ते हुए अपने करियर का 16वां सैकड़ा जमाया। वन-डे में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (49 शतक) के नाम दर्ज हैं। विराट कोहली (32 शतक) दूसरे और सौरव गांगुली (22 शतक) तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
'हिटमैन' टीम इंडिया की तरफ से सबसे जल्दी 16 वन-डे शतक बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचे। रोहित शर्मा ने 167वीं पारी में 16वां शतक जड़ा। सबसे तेज 16 वन-डे शतक पूरा करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हैं। कोहली ने केवल 110 पारियों में यह कमाल किया था। सौरव गांगुली ने 151 पारियों में 16 शतक जड़े थे और वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर काबिज हैं। तेंदुलकर ने 185वीं पारी में 16वां शतक पूरा किए।
रोहित शर्मा ने लगातार चार गेंदों में चार छक्के जड़े। वो ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले जहीर खान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार चार गेंदों में चार छक्के जड़ने का कमाल किया था। इसके अलावा 30 वर्षीय रोहित शर्मा टीम इंडिया की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में वन-डे में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज भी बने। रोहित के 2017 में अब तक 45 छक्के हो चुके हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर द्वारा 1998 में 40 छक्को के रिकॉर्ड को तोड़ा। सौरव गांगुली ने 2000 में 35 छक्के जड़े थे और वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

वैसे, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में रोहित शर्मा विश्व में तीसरे नंबर पर पहुंचे हैं। यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 2015 में सिर्फ 18 पारियों में 58 छक्के जमाए थे। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी  ने 2002 में 36 पारियों में 48 हवाई फायर किए थे और वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। 2017 में 20 पारियों में 45* छक्को के साथ रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। शेन वॉटसन 2011 में 22 पारियों में 42 छक्को के साथ चौथे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल 2015 में 32 पारियों में 42 छक्को के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को अपने वन-डे करियर का तीसरा दोहरा शतक पत्नी ऋतिका सजदेह को शादी की सालगिरह के गिफ्ट के रूप में भेंट किया। रोहित और उनकी वाइफ ऋतिका की आज दूसरी मैरिज एनिवर्सरी है और 'हिटमैन' ने दोहरा शतक जड़कर इसे बेहद स्पेशल बनाया।
श्रीलंका को दूसरे वन-डे में 141 रन से मात देने के बाद रोहित ने कहा, 'मैं खुश हूं कि मेरी पत्नी इस खास दिन मेरे साथ है। मुझे पता था कि उसे यह गिफ्ट पसंद आएगा। वो मेरी मजबूती है। वो मेरे अच्छे और बुरे यानी हर समय साथ रही है। आपको खेल में काफी दबाव से गुजरना पड़ता है और ऐसे में पत्नी की मौजूदगी काफी विशेष होती है।'
AddThis Sharing Buttons
Share to FacebookShare to TwitterShare to WhatsAppShare to EmailShare to Pinterest
हिटमैन' ने आगे कहा, 'मेरी और ऋतिका की शादी की दूसरी सालगिरह है। लेकिन इससे बड़ी बात ये है कि हम मैच जीते। हम स्टेडियम में सही चीज करना चाहते थे और ऐसा करने में कामयाब रहे। अब हमारा पूरा ध्यान विजाग में होने वाले आखिरी वन-डे पर टिका है।'
AddThis Sharing Buttons
Share to FacebookShare to TwitterShare to WhatsAppShare to EmailShare to Pinterest


List of funny jokes:

Posted By: Perfect Student Corner||Tech Solutions||Job Update||Entertainment||Perfect Technical Guru Ji - December 01, 2017




संता (नौकर से) – ज़रा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं ?
नौकर – बाहर तो अँधेरा है !
संता – अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर

Santa(संता): हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं!
Banta(बंता): वो क्यों?
Santa(संता): हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है!हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे तो उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें!

  Santa(संता) – डॉक्टर साहब 2 साल पहले मुझे बुखार आया था ।
डॉक्टर- तो अब क्या ?
Santa(संता) – आपने नहाने को मना किया था, आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि पूछता चलू ..”अब नहा लूँ क्या” ??

संता का सर फट गया….
डॉक्टर:- ये कैसे हुआ?
संता:-मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
एक आदमी ने मुझसे कहा, “कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।”

संता :-आज फिर मुझे आलिया भट्ट को किस करने को दिल कर रहा है ।
बंता:-क्या ??????तुम आलिया को पहले किस कर चुके हो?
संता:- नहीं, एक बार पहले भी दिल किया था !

संता एक बार double decker वाली बस में चढ़ गया ….कंडक्टर ने उसे ऊपर भेज दिया , संता थोड़ी ही देर में भागता हुआ वापिस आया और बोला
” साले मरवाएगा क्या ऊपर तो ड्राइवर ही नहीं है “

 एक नीग्रो बस में अपने बच्चे के साथ जा रहा था….
कंडक्टर ने उसका बच्चा देखकर कहा- “इतना काला बच्चा मैंने आज तक नहीं देखा”……
नीग्रो को गुस्सा आया, लेकिन वो कुछ नहीं बोला और सीट पर आकर मुह फुलाकर बैठ गया।
संता ने उससे पूछा: “क्या हुआ भाई साहब”?
नीग्रो ने संता से कहा: अरे यार, उस कंडक्टर ने बेइज्जती कर दी। . . . .
संता : अरे मार साले को जाकर . . . ला ये चिम्पांजी का बच्चा मुझे पकड़ा दे… साला काटेगा तो नहीं……..

संता पेड़ पर उल्टे लटके हुए था,
बंता ने पूछा – क्या हो गया?
संता- कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए.!!!

 बीवी – सुनो जी, जब हमारी नयी नयी शादी हुई थी,
तो जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे,
मुझे ज्यादा खिलाते थे।
संता – तो ?
बीवी – तो अब ऐसा क्यों नहीं करते ?
संता – क्यूंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गयी हो….

संता शराब पीकर नंबर dial करता है , तभी लड़की की आवाज़ आती है ” Call करने के लिए आपके पास पर्याप्त Balance नहीं है , कृपया recharge करवाएँ
संता : बस जानेमन तुमसे बात हो जाती है ये ही काफी है मेरे लिए

 संता : आज सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया
बंता : फिर ?
संता : फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया। ….. साला हमसे पंगा

संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती। सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।

संता मोबाइल कम्पनी में नौकरी लेने गया तो पहले ही सवाल का जवाब देने पर उसको भगा दिया गया!
सवाल: सबसे बड़ा नेटवर्क कौन सा है?
संता: कार्टून नेटवर्क!
.
संता रोटी का एक निवाला खुद खा रहा था और एक पास बैठी मुर्गी को खिला रहा था…
बंता :- “ ये क्या कर रहा है ? ”
संता :- “ चिकन के साथ रोटी खा रहा हूँ ”

संता और बंता शराब के नशे में धुत्त होकर रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे….
संता : हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं
बंता : अरे सीढ़ियाँ तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं …..

एक मोटरसाइकिल वाले ने पता पूछने के लिए संता से पूछा….
Excuse me… मुझे “लाल किला” जाना है ?
संता: तो जा ना भाई, ऐसे हर किसी को बताते बताते जायेगा तो पहुचेगा कब ??

संता ने एक हलवाई की दुकान पर आधा किलो जलेबी लेकर खाई और बिना पैसे दिए जाने लगा..
दुकानदार बोला – अरे जलेबी के पैसे तो दिए जा ।
संता – पैसे तो है नहीं ..
इस पर दूकानदार ने अपने नौकर को बुला कर संता की भरपूर पिटाई करवा दी।
पिटने के बाद संता उठा और हाथ पैर झाड़ते हुए बोला- इसी भाव पर एक किलो और तौल दे ।

 संता अंडरवियर लेने दुकान पर गया।
दुकानदार ने उसे 300 रूपये का अंडरवियर दिखाया।
पैसे सुनकर संता बोला: यार रोज पहनने वाला दिखाओ,पार्टीवियर नहीं चाहिए।

बंता wife को English सिखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, “Dinner लो जी”…..
बंता – जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है….”
Wife – जाहिल तू, तेरा सारा ख़ानदान करमफूटे….ये रात का बचा हुआ खाना है… दिमाग मत दौड़ा, रोटी चरले।

 संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला: नया फोन कब खरीदा?
संता : नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है!
बंता : गर्लफ्रेंड का फोन क्यूँ ले आया?
संता :रोज कहती थी, मेरा फोन नहीं उठाते..! आज मौका मिला, तो उठा लाया!!

भिखारी: 5 रुपए का सवाल है बाबा !
संता: पूछो, शायद मुझे आता हो।
भिखारी: बेहोश …..संता rocks….

संता पहली बार 5 स्टार होटल में गया… झिझकते हुए चाय का आर्डर दिया….
कुछ ही मिनट में एक सजा धजा वेटर एक केतली में गर्म पानी, एक केतली में दूध, एक चाय पत्ती का पाउच और थोड़े चीनी के क्यूब देकर चला गया… संता ने जैसे तैसे चाय बना कर पी ली…
थोड़ी देर बाद वेटर आया और पूछा : would u like to have anything more, sir?
संता बोला : इच्छा तो बिरयानी खाने की भी थी, पर रहने दो … मुझे बनाना नहीं आता !!!

संता :- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?
बंता :- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा.. ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है!
संता :- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स !
बंता :- साले, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी !!!

Copyright © 2017 Perfect Student Corner™ is a registered trademark.

Designed by Perfect IT Solutions. Built with Update with Us.