Powered By Blogger

Learn With Us

Showing posts with label Ajab Gajab Duniya. Show all posts
Showing posts with label Ajab Gajab Duniya. Show all posts

भारत का किसान दुखी क्यों है ?

Posted By: Perfect Student Corner||Tech Solutions||Job Update||Entertainment||Perfect Technical Guru Ji - May 10, 2019

कौन है दुनिया का सबसे जहरीला सांप जान कर हैरान रह जायेंगे ऐसी है सांपो की दुनिया

Posted By: Perfect Student Corner||Tech Solutions||Job Update||Entertainment||Perfect Technical Guru Ji - December 07, 2017
लम्बे समय में हम सांपो के बारे मे बहुत सी बाते जान चुके है। फिर भी सांपो कि दुनिया आज भी हमे रहस्यमयी नजर आती है। आज हम आपको जो बताएंगे वो आपको हैरान कर देंगे.दुनिया में सांपों कि लगभग 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है, इनमें से केवल 20% प्रजातियाँ ही ज़हरीली होती है।

  1. दुनिया में सांपों कि लगभग 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है, इनमें से केवल 20% प्रजातियाँ ही ज़हरीली होती है।दुनिया के दो छोटे देश – आइसलैंड तथा अंटार्टिका मे स्नेक नही पाये जाते है क्योकि इन देशो में ठण्ड ज्यादा होती है। भारत में सांपों की करीब 300 किस्मे पाई जाती है, जिनमे से 50 विषैली होती है।
  2. सांप अपने नाक से नहीं बल्कि अपनी जीभ से सूंघते हैं। अपनी जीभ से सांप आसपास के माहौल का पता लगाते हैं। सांप साल में कम से कम तीन बार अपनी पूरी चमड़ी निकालते हैं साँप कभी भी किसी चीज को चबाकर नही खाते बल्कि सीधे निगल जाते हैं। दुनिया भर के सांप मेंढ़को, छिपकलियों , पक्षियों, चुहों और अपने से छोटे साँपो को भी खाते है। दुनिया भर के साँपों कि 70 % प्रजातियां ही अंडे देती है बाकि की 30 % प्रजातियां बच्चे पैदा करती है।
  3. साँपों को कोई आवाज सुनाई नहीं देती। साँप बहरे होते हैं। हवा में पैदा होने वाली ध्वनि तरंगो का साँप पर कोई प्रभाव नही होता। बीन की आवाज सुनकर साँप का आना केवल लोगों में फैला भ्रम है। हरा एनाकोन्डा सबसे लंबा सांप नहीं, बल्कि सबसे वजनी सांप होता है। ये 550 पाउंड तक के हो सकते हैं दुनिया में कोई भी सांप ना छेड़े कभी नही काटता है, काटने कि अधिकतर घटनायें गलती से उन पर पैर पड़ जाने के कारण होती है। दुनिया भर में हर साल सांपो द्वारा 100,000 लोग मारे जाते है।

  4. दुनिया में सबसे लम्बा सांप – पाइथन रेटिकुलटेस होता है जो कि 30 फ़ीट तक लंबा हो सकता है जहरीले साँपो में सबसे लम्बे साँप होते है और आमतौर पर इनकी लंम्बाई 18 फुट तक होती है. इनका जहर इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि उसकी मात्र 7 मि. ली. मात्रा 20 आदमी या 1 हाथी को मार सकती है।अफ्रीका में पाए जाने वाला ब्लैक माम्बा स्नेक (Black Mamba) साक्षात यमराज है क्योकि इसके द्वारा काटे गये लोगो में से 95 % लोगो की मौत हो जाती है। अगर कभी सांप पीछे पड़ जाए तो घबराएं नहीं बस सांप की तरह टेढ़ा मेढ़ा यानी जिग जैग बनाकर दौड़ें। सीधा दौड़ने पर सांप आपका तेजी से पीछे कर सकता है लेकिन टेढ़ा दौड़ने पर सांप लंबे समय तक आपका पीछा नहीं कर पाएगा।
  5. सांप कभी भी चिकने फर्श पर तेज़ी से नहीं दौड़ सकता क्योकि सांप की स्किन चिकनी होने की वजह से सांप रिपट जाता है।सांप की अधिकतम रफ्तार 07किमी घंंटा होती है।एक मृत साँप के decapitated सिर भी काट सकता है, मौत के एक घंटे बाद भी। इस प्रकार के काटने में आमतौर पर बहुत अधिक जहर होता है। दुनिया के शीर्ष 5 सबसे विषैले सांपों में अंतर्देशीय टाईपान, पूर्वी ब्राउन साँप, तटीय टाईपान, बाघ सांप और काले बाघ सर्प हैं.गलती से खुद को काटने से कुछ विषैले सांप अपने आप को मार लेते हैं।. प्रजातियों के आधार पर, सांप 4 से 25 वर्षों तक जीवित रह सकते हैं

List of funny jokes:

Posted By: Perfect Student Corner||Tech Solutions||Job Update||Entertainment||Perfect Technical Guru Ji - December 01, 2017




संता (नौकर से) – ज़रा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं ?
नौकर – बाहर तो अँधेरा है !
संता – अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर

Santa(संता): हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं!
Banta(बंता): वो क्यों?
Santa(संता): हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है!हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे तो उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें!

  Santa(संता) – डॉक्टर साहब 2 साल पहले मुझे बुखार आया था ।
डॉक्टर- तो अब क्या ?
Santa(संता) – आपने नहाने को मना किया था, आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि पूछता चलू ..”अब नहा लूँ क्या” ??

संता का सर फट गया….
डॉक्टर:- ये कैसे हुआ?
संता:-मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
एक आदमी ने मुझसे कहा, “कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।”

संता :-आज फिर मुझे आलिया भट्ट को किस करने को दिल कर रहा है ।
बंता:-क्या ??????तुम आलिया को पहले किस कर चुके हो?
संता:- नहीं, एक बार पहले भी दिल किया था !

संता एक बार double decker वाली बस में चढ़ गया ….कंडक्टर ने उसे ऊपर भेज दिया , संता थोड़ी ही देर में भागता हुआ वापिस आया और बोला
” साले मरवाएगा क्या ऊपर तो ड्राइवर ही नहीं है “

 एक नीग्रो बस में अपने बच्चे के साथ जा रहा था….
कंडक्टर ने उसका बच्चा देखकर कहा- “इतना काला बच्चा मैंने आज तक नहीं देखा”……
नीग्रो को गुस्सा आया, लेकिन वो कुछ नहीं बोला और सीट पर आकर मुह फुलाकर बैठ गया।
संता ने उससे पूछा: “क्या हुआ भाई साहब”?
नीग्रो ने संता से कहा: अरे यार, उस कंडक्टर ने बेइज्जती कर दी। . . . .
संता : अरे मार साले को जाकर . . . ला ये चिम्पांजी का बच्चा मुझे पकड़ा दे… साला काटेगा तो नहीं……..

संता पेड़ पर उल्टे लटके हुए था,
बंता ने पूछा – क्या हो गया?
संता- कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए.!!!

 बीवी – सुनो जी, जब हमारी नयी नयी शादी हुई थी,
तो जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे,
मुझे ज्यादा खिलाते थे।
संता – तो ?
बीवी – तो अब ऐसा क्यों नहीं करते ?
संता – क्यूंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गयी हो….

संता शराब पीकर नंबर dial करता है , तभी लड़की की आवाज़ आती है ” Call करने के लिए आपके पास पर्याप्त Balance नहीं है , कृपया recharge करवाएँ
संता : बस जानेमन तुमसे बात हो जाती है ये ही काफी है मेरे लिए

 संता : आज सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया
बंता : फिर ?
संता : फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया। ….. साला हमसे पंगा

संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती। सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।

संता मोबाइल कम्पनी में नौकरी लेने गया तो पहले ही सवाल का जवाब देने पर उसको भगा दिया गया!
सवाल: सबसे बड़ा नेटवर्क कौन सा है?
संता: कार्टून नेटवर्क!
.
संता रोटी का एक निवाला खुद खा रहा था और एक पास बैठी मुर्गी को खिला रहा था…
बंता :- “ ये क्या कर रहा है ? ”
संता :- “ चिकन के साथ रोटी खा रहा हूँ ”

संता और बंता शराब के नशे में धुत्त होकर रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे….
संता : हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं
बंता : अरे सीढ़ियाँ तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं …..

एक मोटरसाइकिल वाले ने पता पूछने के लिए संता से पूछा….
Excuse me… मुझे “लाल किला” जाना है ?
संता: तो जा ना भाई, ऐसे हर किसी को बताते बताते जायेगा तो पहुचेगा कब ??

संता ने एक हलवाई की दुकान पर आधा किलो जलेबी लेकर खाई और बिना पैसे दिए जाने लगा..
दुकानदार बोला – अरे जलेबी के पैसे तो दिए जा ।
संता – पैसे तो है नहीं ..
इस पर दूकानदार ने अपने नौकर को बुला कर संता की भरपूर पिटाई करवा दी।
पिटने के बाद संता उठा और हाथ पैर झाड़ते हुए बोला- इसी भाव पर एक किलो और तौल दे ।

 संता अंडरवियर लेने दुकान पर गया।
दुकानदार ने उसे 300 रूपये का अंडरवियर दिखाया।
पैसे सुनकर संता बोला: यार रोज पहनने वाला दिखाओ,पार्टीवियर नहीं चाहिए।

बंता wife को English सिखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, “Dinner लो जी”…..
बंता – जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है….”
Wife – जाहिल तू, तेरा सारा ख़ानदान करमफूटे….ये रात का बचा हुआ खाना है… दिमाग मत दौड़ा, रोटी चरले।

 संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला: नया फोन कब खरीदा?
संता : नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है!
बंता : गर्लफ्रेंड का फोन क्यूँ ले आया?
संता :रोज कहती थी, मेरा फोन नहीं उठाते..! आज मौका मिला, तो उठा लाया!!

भिखारी: 5 रुपए का सवाल है बाबा !
संता: पूछो, शायद मुझे आता हो।
भिखारी: बेहोश …..संता rocks….

संता पहली बार 5 स्टार होटल में गया… झिझकते हुए चाय का आर्डर दिया….
कुछ ही मिनट में एक सजा धजा वेटर एक केतली में गर्म पानी, एक केतली में दूध, एक चाय पत्ती का पाउच और थोड़े चीनी के क्यूब देकर चला गया… संता ने जैसे तैसे चाय बना कर पी ली…
थोड़ी देर बाद वेटर आया और पूछा : would u like to have anything more, sir?
संता बोला : इच्छा तो बिरयानी खाने की भी थी, पर रहने दो … मुझे बनाना नहीं आता !!!

संता :- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?
बंता :- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा.. ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है!
संता :- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स !
बंता :- साले, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी !!!

दुनिया के सात अजूबे | 7 Wonders of the World in hindi

Posted By: Perfect Student Corner||Tech Solutions||Job Update||Entertainment||Perfect Technical Guru Ji - December 01, 2017
दुनिया के सात अजूबे | 7 Wonders of the World in hindi

Seven Wonders of the World in hindi दुनिया के सात अजूबे सबसे पहले लगभग 2200 साल पहले आये थे. प्राचीन विश्व में सबसे पहले 7 अजूबे का विचार हेरोडोटस और कल्लिमचुस को आया था.
उस समय के सात अजूबे  (7 Wonders of the Old World ) –
·         ग्रेट पिरामिड ऑफ़ गिज़ा
·         हैंगिंग गार्डन ऑफ़ बेबीलोन
·         स्टेचू ऑफ़ ज़ीउस अट ओलम्पिया
·         टेम्पल ऑफ़ आर्टेमिस
·         माउसोलस का मकबरा
·         कोलोसुस ऑफ़ रोडेज
·         लाइटहाउस ऑफ़ अलेक्सान्दिरा
इन सात अजूबों में सिर्फ अभी ग्रेट पिरामिड ऑफ़ गिज़ा बचा हुआ है और इसे अब एक 7 अजूबों से अलग एक विशेष स्थान दिया गया है. बाकि सभी अब नष्ट हो चुके है.
इसके बाद कई देश के इंजिनियर और शोधकर्ताओं ने अपने अपने हिसाब कई लिस्ट निकाली, लेकिन उसे पुरे विश्व से सहमति नहीं मिली.
दुनिया के नए 7 अजूबे के बारे में विस्तार से जानिए (New 7 Wonders of the World information in hindi)–
1.     चिचेन इत्ज़ा (Chichen Itza) – चिचेन इत्ज़ा मैक्सिको में बसा बहुत पुराना मयान मंदिर है. इसका निर्माण AD 600 में हुआ था. चिचेन इत्ज़ा माया का सबसे बड़ा शहर है, यहाँ की जनसँख्या भी अधिक है. मैक्सिको में चिचेन इत्ज़ा में सबसे पुराना पुरातात्विक स्थलों में से एक है, जहाँ हर साल 1.4 मिलियन पर्यटक घुमने आते है. चिचेन मैक्सिको में युकान्तन स्टेट में स्थित है.
चिचेन इत्ज़ा का माया मंदिर 5 किलोमीटर में फैला हुआ है. यह 79 फीट ऊँचा है. जो पत्थरों से पिरामिड की आकृति का बना है. इस मंदिर में उपर जाने के लिए चारों दिशाओं से सीढियां बनी है, टोटल 365 सीढियां है. हर दिशा से 91 सीढियां है. कहते है, हर एक सीढ़ी एक दिन का प्रतिक है. उपर 365 दिन के लिए एक बड़ा चबूतरा बना हुआ है. इसके अलावा इस जगह पर पिरामिड ऑफ़ कुकुल्कन, चक मूल का मंदिर, हज़ार स्तंभों के हॉल एवं कैदियों के खेल का मैदान है. यह सबसे बड़े मयान मंदिरों में से एक है.
2.             क्राइस्ट दी रिडीमर (Christ The Redeemer) – यह ब्राजील के रियो डी जनेरिओ में स्थित है. दुनिया एकलौते जीवते परमेश्वर येशु मसीह की 38 मीटर, लगभग 130 फीट ऊँची और 28 मीटर चौड़ी यह प्रतिमा, दुनिया के अजूबों में से एक है. इससे ऊँची कोई भी प्रतिमा आज तक नहीं बनी है. दुनिया के उद्धारकर्ता के रूप में माने जाने वाले येशु मसीह की इस मूर्ती का निर्माण 1922 में शुरू हुआ था, जो 12 अक्टूबर 1931 को इस जगह पर स्थापित किया गया था. यह मूर्ती क्रांकीट और पत्थर से बनी है, जिसे ब्राजील से सिल्वा कोस्टा ने डिजाईन किया था, एवं फ्रेंच के महान मूर्तिकार लेनदोव्सकी से इसे बना के तैयार किया था. इसका वजन 635 टन के लगभग होगा. यह रियो शहर के 700 मीटर ऊँची कोरकोवाडो की पहाड़ी पर स्थित है. दुनिया भर में ईसाई धर्म का यह बहुत बड़ा प्रतीक है.
3.     चीन की दिवार (The Great Wall of China) – चीन की इस विशाल दीवार को दुनिया में सब जानते है. यह दीवार कई हिस्सों में वहां के शासकों द्वारा अपने राज्य की रक्षा के लिए बनाई गई थी, जिसे धीरे धीरे जोड़ दिया गया, जो अब एक किलेनुमा आकृति की हो गई है. इसका निर्माण सातवीं शताब्दी से 16 वीं शताब्दी तक हुआ था. यह महान कलाकृति इतनी मजबूत, और विशाल है कि इसे ग्रेट वाल ऑफ़ चाइना कहा गया. इस चीन की दीवार की विशालता को वैज्ञानिक ने अंतरिक्ष से भी देखा है, इस मानव निर्मित कलाकृति वहां से भी दिखाई पड़ती है. इसका निर्माण मिट्टी, पत्थर, ईंट, लकड़ी और दुसरे मटेरियल को मिला कर हुआ है. यह विशाल दिवार पूर्व के दंदोंग से शुरू होकर पश्चिम में लोप लेक तक फैली है. चीन की दीवार लगभग 6400 किलोमीटर तक फैली है, और यह 35 फीट ऊँची है. यह दीवार किले के समान बनी है, इसकी चौड़ाई इतनी है कि इसमें 10-15 लोग आराम से चल सकते है.
4.     पेट्रा (History of Petra) – साउथ जॉर्डन में बसे पेट्रा शहर की कलाकृति सात अजूबों में शामिल है. यह एक एतेहासिक और पुरातात्विक शहर है. इस शहर में चट्टानों को काटकर वास्तुकला का निर्माण हुआ है, साथ ही यहाँ पानी की नालीनुमा प्रणाली है, यही वजह है ये शहर बहुत फेमस है. इस शहर को रोस सिटी भी कहा जाता है, क्यूंकि यहाँ को पत्थर काटकर कलाकृति बनी है, वो सब लाल रंग की है. इसका निर्माण 312 BC के लगभग हुआ था. यह जॉर्डन का मुख्य आकर्षण है, जहाँ हर साल बहुत से पर्यटक जाते है. यहाँ ऊँचे ऊँचे मंदिर है, जो आकर्षण का केंद्र है. इसके अलावा तालाब, नहरें भी है, जो बहुत सुन्योजित तरीके से बनाई गई है. इसको देखने के लिए भी लोग बहुत यहाँ आते है.
5.     ताजमहल (Taj Mahal history) – भारत की शान ताजमहल भी दुनिया के सात अजूबों में से एक है. अपनी खूबसूरत कलाकारी, आकृति की वजह से इसे अजूबा बोला गया था. ताजमहल का निर्माण 1632 में शाहजहाँ द्वारा करवाया गया था, यह एक प्यार की निशानी है, जिसे शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज की याद बनवाया था. सफ़ेद संगमरमर का बना ये मकबरा, पूरी तरह से सफ़ेद है, जिसके चारों ओर बगीचा है, एवं सामने पानी की बारी है. ताजमहल भारत के आगरा शहर में स्थित है. इस जैसे सुंदर कलाकृति दुनिया में और कही देखने को नहीं मिलेगी. मुग़ल शासक शाहजहाँ ने जब इसे बनवाया था, तब इसमें 15 साल का समय लगा था, और इसे बनाने के बाद राजा ने निर्माण से जुड़े सभी मजदूरों के हाथ कटवा दिए थे, ताकि वे ऐसा कुछ दूसरा न बना सके. भारत में मुगलों लम्बे समय तक शासन किया था, इस दौरान उन्होंने बहुत सी शिल्पकारी, कलाकृति बनवाई थी, जो आज तक भारत में मौजूद है.
6.     रोम का कोलोसियम (Roman Colosseum History) – रोम के इडली में बसा ये एक विशाल स्टेडियम है. रोम में देखने के लिए ये मुख्य आकर्षण है. इसका निर्माण 72 AD में शुरू हुआ था, जो 80 AD में पूरा हुआ था. ओवल शेप की ये विशाल आकृति, कंक्रीट व् रेत से बनाई गई थी. इतनी पुरानी ये वास्तुकला आज भी दुनिया के सात अजूबों में अपनी जगह बनाये हुए है. प्राकतिक आपदा, भूकंप से ये थोडा बहुत ध्वस्त हुआ, लेकिन आज भी इसकी विशालता वैसे ही है. यहाँ 50 हजार से 80 हजार लोग बैठ सकते है. यहाँ जानवरों की लड़ाई, खेल कूद, संस्कृतिक कार्यक्रम होते है. यह 24 हजार वर्गमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है. इस जैसी आकृति को बनाने की कोशिश कई इंजिनियरों द्वारा की गई, लेकिन ये एक तरह की पहेली है, जिसे आज तक कोई सुलझा पाया है.
7.     माचू पिच्चु (Machu Picchu history) – दक्षिण अमेरिका के पेरू में स्थित माचू पिच्चु एक ऊँची छोटी पर स्थित शहर हुआ करता था. समुद्र तल से 2430 मीटर उपर माचू पिच्चु में 15 वीं शताब्दी के समय इंका सभ्यता रहा करती है. इतनी ऊंचाई में शहर कैसे बसा, ये सोचने वाली बात है और यही इसे दुनिया का सातवाँ अजूबा बना देता है. पुरातत्वविदों का मानना है कि माचू पिच्चु का निर्माण राजा पचाकुती ने 1400 के आस पास करवाया था. यहाँ उनके शासक रहा करते थे, उस समय वहां इंका जाती रहती थी. इसके 100 साल  बाद इस पर स्पेन ने विजय प्राप्त की, और इसे ऐसे ही छोड़ कर चले गए. उन्हें ये झग से कोई ज्यादा लगाव नहीं था, जिसके बाद इसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं था, जिससे यहाँ रहने वाली सभ्यता भी नष्ट हो गई. ये जगह भी इसी के साथ घूम हो गई, लेकिन 1911 में अमेरिका के इतिहासकार हीरम बिंघम ने इसकी खोज की, और इसे दुनिया के सामने लाया. 1983 में यूनेस्को(UNESCO) इसे विश्व की धरोहर घोषित किया. यहाँ इंका सभ्यता की कलाकृति को आज भी देखा जा सकता है, बहुत से वहां ऐसी चीजें अभी मौजूद है, जो उनके द्वारा बनाई गई थी. माचू पिच्चु पर्यटकों का ध्यान अपनी और आकर्षित करता है, इसे देखने कई लोग जाते है.
दी ग्रेट पिरामिड ऑफ़ गिज़ा सबसे बड़ा और सबसे पुराना पिरामिड है, जो आज तक इस दुनिया में प्राचीनकाल से मौजूद है. इसलिए इसे एक विशेष सम्मान के तौर पर स्थान प्राप्त है, और 7 वंडर्स के अलावा इसका नाम भी लिया जाता है.
दी ग्रेट पिरामिड ऑफ़ गिज़ा (Great Pyramid of Giza) – इजिप्ट पे स्थित गिजा का ये पिरामिड बहुत पुराणी कलाकृति है, जो प्राचीन 7 अजूबे में से एक है. इसका निर्माण 2580-2560 c में हुआ था. यह 2583283 क्यूबिक मीटर में फैला हुआ. इसकी ऊंचाई 146.5 मीटर है. 3800 साल तक ये सबसे लम्बी मानव निर्मित कलाकृति रही है.


Copyright © 2017 Perfect Student Corner™ is a registered trademark.

Designed by Perfect IT Solutions. Built with Update with Us.